सिरमौर: स्कूली छात्राओं से छेड़खानी का आरोपी शिक्षक 3 दिन के पुलिस रिमांड पर

नाहन : राजगढ़ ब्लॉक के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं से छेड़खानी और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार गणित शिक्षक राकेश को अदालत ने 3 दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है। इस मामले में दो दर्जन से अधिक छात्राओं ने शिक्षक पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

एसपी सिरमौर एन.एस. नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि राजगढ़ पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ करेगी और उसके पूर्व कार्यकाल के दौरान विभिन्न स्कूलों में व्यवहार की भी जांच करेगी।

lok adalat

सूत्रों के अनुसार, आरोपी की पत्नी भी एक सरकारी स्कूल में अध्यापिका है और उसकी दो बेटियां हैं। गौरतलब है कि शनिवार को स्कूल की 25 छात्राओं ने शिक्षक राकेश पर अश्लील हरकतें और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद गुस्साए अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर एफआईआर दर्ज की थी।

पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं आरोपी शिक्षक की ऐसी हरकतों की शिकायतें पहले भी किसी अन्य स्कूल में तो नहीं आई थीं।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed