गर्ल्स आवासीय अकादमी चयन के लिए ट्रायल 13 जुलाई को

कांगड़ा : धर्मशाला में अंडर-19 गर्ल्स क्रिकेट आवासीय अकादमी के सीजन 2024-25 के चयन के लिए ट्रायल एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला में 13 जुलाई को सुबह 10 बजे आयोजित किये जाएंगे।

आवासीय अकादमी के लिए होने वाले ट्रायल में भाग लेने के लिए 01.09.2005 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी (अंडर-19) ट्रायल के लिए पात्र हैं, हालांकि, 12 से 15 वर्ष के बीच के खिलाड़ियों को वरीयता दी जाएगी। खिलाड़ी का हिमाचल प्रमाण पत्र भी जरूरी है। इसके बिना वह ट्रायल में भाग नहीं ले सकती हैं।

बिना पंजीकरण कोई भी खिलाड़ी ट्रायल में भाग नहीं ले सकता है। इसके लिए ट्रायल के दिन फार्म लेकर भरना होगा। इसके अलावा दो पासपोर्ट फोटो, जन्मतिथि प्रमाण पत्र और हिमाचली प्रमाण लाना होगा।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed