HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    रविवार, सितम्बर 24
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»हिमाचल»ऊना»प्रेस क्लब ऊना ने उपमुख्यमंत्री को किया सम्मानित
    ऊना

    प्रेस क्लब ऊना ने उपमुख्यमंत्री को किया सम्मानित

    Hills PostBy Hills Postजून 3, 20232 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऊना: प्रेस क्लब ऊना की ओर से ऊना के होटल माया में आज उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को सम्मानित किया गया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, राजीव भनोट, सरोज मोदगिल एवं अन्य सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। 

    इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने प्रेस क्लाब के तमाम पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने समय-समय पर प्रेस क्लब की ओर से सम्मान और सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह 5 बार विधायक चुने गए हैं और स्थानीय मीडिया ने उनकी बात को ऊना के लोगों तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेता के तौर पर उन्होंने हमेशा प्रदेश हित को तरजीह दी। उन्होंने कहा कि देश में राजनैतिक माहौल करवट ले रहा है और आने वाले चुनावों में विभिन्न राज्यों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान अब सिर्फ विकास कार्यों पर केंद्रित रहेगा। उन्होंने गारंटियों को राजधर्म की तरह निभाने की बात भी कही।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार घोषणा पत्र के वायदों और गारंटियों को धरातल पर उतारने के लिए भरसक प्रयास करेगी। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की कर्ज की सीमा को घटाए जाने की निंदा की। 

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के अधिकारों का केंद्र सरकार द्वारा हनन किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से एनपीएस की 10 हजार करोड़ रुपए की राशि भी प्रदेश सरकार को लौटाने की मांग की।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र सरकार के समक्ष हर मंच पर अपने हक की आवाज उठाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार संसाधन जुटाने में पेश आ रही चुनौतियों को दूर करेगी और अतिरिक्त संसाधन जोड़ने के लिए लगातार प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार कल्याणकारी राज्य का धर्म निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    इस दौरान पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जोगिंद्रनगर के विधायक सुरेंद्र पाल, बीसीसी हरोली के अध्यक्ष विनोद बिट्टू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर सहित क्लब के पदाधिकारी और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    शहीद स्मारक ऊना में दी गई कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि

    जुलाई 26, 2023

    26 जुलाई को एमसी पार्क में मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस

    जुलाई 24, 2023

    अनुराग ठाकुर ने हरोली में जन प्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ बैठक की

    जुलाई 4, 2023

    दिव्यांग श्रेणी में जेबीटी के एक पद के लिए काॅउंसलिंग 15 जुलाई को

    जुलाई 4, 2023

    टोरेंट फार्मास्युटिकल बद्दी द्वारा भरे जाएंगे 110 पद

    जून 24, 2023

    बंदियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया

    जून 17, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    नाहन कॉलेज में HITE द्वारा Tally पर सेमिनार आयोजित

    सितम्बर 22, 2023

    परिवहन निगम कर्मी ड्यूटी से घर पहुंचा, हृदय गति रुकने से मौत

    सितम्बर 22, 2023

    खंडस्तरीय प्रतियोगिता में रहा ब्वॉयज स्कूल सोलन का बेहतर प्रदर्शन

    सितम्बर 17, 2023

    साइंस क्विज में गुरूकुल स्कूल ने जीते पुरस्कार

    सितम्बर 15, 2023

    सोलन में ABVP का प्रदर्शन SPU का दायरा कम करने को लेकर विरोध

    सितम्बर 12, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.