Demo

पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे विक्रमादित्य सिंह, कितने करोड़ के मालिक

शिमला : हमेशा की तरह इस बार भी चुनाव में कई ऐसे नेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनका ताल्लुक राजघराने से रहा है। ऐसा ही एक नाम है हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह जो पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। आज उन्होंने लोकसभा का नामांकन भरा है। नामांकन के दौरान उन्होंने जो शपथ पत्र जमा करवाया है उसके अनुसार उनके पास 96.70 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है।

vikrmaadtiya singh

2022 में जब उन्होंने शिमला ग्रामीण हलके से विधानसभा चुनाव लड़ा था, तब उनकी चल-अचल संपत्ति 97.31 करोड़ थी। जो बीते दो सालों में करीब 60 लाख रुपये घट गई है। 2022 में उनकी चल-अचल संपत्ति 97.31 करोड़ थी। अब उनकी संपत्ति घटकर 96.70 करोड़ रह गई है। हालांकि अगर उनकी पारिवारिक संपत्ति जोड़ दी जाए तो कुल संपत्ति एक अरब (100 करोड़) से अधिक हो जाती है। विक्रमादित्य सिंह के पास 90.48 करोड़ की अचल संपत्ति और 6.21 करोड़ की चल संपत्ति है।

उनके ऊपर सरकारी और वित्तीय संस्थानों की देनदारियां मौजूदा समय में 1.25 करोड़ हैं। दो साल में उनकी देनदारियां करीब 13 लाख घट गई हैं। उनके पास 17 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर सिग्मा , 13.30 लाख की फोर्ड एंडेवर कार और 2.95 लाख की नेक्सा की इग्निस कार है। विक्रमादित्य सिंह पर 14 आपराधिक मामले लंबित हैं।