नाहन: डीएवी स्कूल में 24 जून को वॉक-इन इंटरव्यू, शिक्षण व अकाउंट्स पदों के लिए अवसर

नाहन: डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, (जरजा), जिला सिरमौर में आगामी 24 जून 2025 (मंगलवार) को वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह साक्षात्कार प्रातः 11 बजे विद्यालय परिसर में शुरू होगा। विद्यालय प्रबंधन ने योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

इंटरव्यू में कुल तीन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें पीजीटी इंग्लिश, एनटीटी टीचर, तथा एकाउंट्स क्लर्क (पुरुष) शामिल हैं। पीजीटी इंग्लिश पद के लिए एम.ए. (अंग्रेज़ी), B.Ed. तथा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। एनटीटी शिक्षक के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से दो वर्षीय नर्सरी टीचर ट्रेनिंग आवश्यक है। वहीं अकाउंट्स क्लर्क पद (Male) के लिए बी.कॉम डिग्री के साथ टैली और एम.एस. ऑफिस का ज्ञान जरूरी होना चाहिए ।

वॉक-इन इंटरव्यू

विद्यालय के प्राचार्य जसविंदर वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुभवी और बेहतर संवाद क्षमता रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को वेतन उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर दिया जाएगा। इंटरव्यू में भाग लेने वाले किसी भी उम्मीदवार को टीए/डीए नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध किया कि वे अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित निर्धारित समय पर विद्यालय में पहुंचें और इस अवसर का लाभ उठाएं।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed