उपायुक्त ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

Photo of author

By Hills Post

नाहन: उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नाहन में संचालित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को जिला में किसी भी कारणवश प्रताड़ित महिलाओं को हर संभव सहायता व बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेंटर में किसी भी प्रताड़ित महिला को अधिकतम 5 दिनों के लिए विभाग द्वारा आश्रय दिया जाता है और इस दौरान विभाग द्वारा महिला को कानूनी, चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक इत्यादि सुविधाएं एक ही छत के नीचे मुहैया करवाई जाती हैं। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र नेगी ने बताया है कि वन स्टॉप सेंटर के अंतर्गत गत 1 वर्ष के दौरान 10 महिलाओं को सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि वन स्टॉप सेंटर के अंतर्गत किसी भी प्रकार से प्रताड़ित महिला को मनोवैज्ञानिक, चिकित्सा व कानूनी सहायता एवं काउंसलिंग की सुविधा दी जाती है। 

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।

error: Not Allowed