खजुरना पुल के पास बड़ा सड़क हादसा: ब्रेक फेल होने से बोलेरो पर पलटा ट्रक

नाहन : चंडीगढ़-देहरादून नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को खजुरना पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां आलू से लदा एक अनियंत्रित ट्रक और बोलेरो पर ही पलट गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार नाहन की तरफ से आ रहा आलू से भरा ट्रक ( एचपी 72 बी 1270)  उतराई में पांवटा साहिब की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक की ब्रेक फेल हो गयी जब तक चालक को इसका आभास हुआ दूसरी तरफ से एक बोलेरो ( एचपी 71 8451)  के आने से ट्रक पेड़ से टकरा गया और पलट गया ।  इसी दौरान जोर से ब्रेक लगाने पर पिकअप चालक ने भी नियन्त्र खो दिया और वो भी सड़क पर पलट गयी। गनीमत यह रही कि बोलेरो में सवार एक महिला, एक पुरुष और बच्चा बाल-बाल बच गए । वहीं ट्रक पलटने से चालक घायल हुआ है ।

इस हादसे में एक बड़ा चमत्कार यह रहा कि बोलेरो में सवार एक महिला, एक पुरुष और बच्चा सुरक्षित हैं। टक्कर की तीव्रता को देखते हुए यह राहत की बात है कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।

हादसे के तुरंत बाद आस-पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।  बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज की ओर जाते समय रास्ते में करीब 1 किलोमीटर पहले ही घायलों को 108 एम्बुलेंस में शिफ्ट किया गया, ताकि उन्हें जल्द उपचार मिल सके। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।