नाहन: थाना कसोगा क्रिकेट ग्राउंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : सिरमौर के थाना कसोगा क्रिकेट ग्राउंड में भारत सरकार और खेल मंत्रालय के सौजन्य से ग्रामीण विकास नवयुवक मंडल, थाना कसोगा द्वारा ‘अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन की विशेष टीम से मुकेश शर्मा और कंवर सिंह ने जनता को विभिन्न आपदाओं से निपटने के उपाय बताए। उन्होंने मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के तौर-तरीकों का सजीव प्रदर्शन किया, ताकि आपातकालीन स्थिति में आम लोग खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सकें। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में लगभग 120 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन टीम के विशेषज्ञ मुकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसके अलावा, विशिष्ट अतिथि के तौर पर पंचायत के उप-प्रधान श्री जे.पी. ठाकुर, कंवर सिंह और थाना कसोगा के पूर्व प्रधान सेवानंद शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और जनता को अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना कसोगा पंचायत की प्रधान श्रीमती श्यामा ठाकुर जी ने की, जबकि पंचायत के सभी 7 वार्डों के सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीण विकास नवयुवक मंडल, थाना कसोगा के पदाधिकारियों और सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस दौरान मंडल के अध्यक्ष तनीष शर्मा, उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, कोषाध्यक्ष योगराज शर्मा, सचिव लक्ष्य सहित मंडल के सभी सदस्य—फूल चंद, कपिल शर्मा, यशपाल, विमल, विनय, पवन, अनिल, राकेश, सुरेश, ललित, नीरज, धीरज, अभिनव, सार्थक, नयन, सतीश और रामपाल उपस्थित रहे।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।