नाहन: प्रताप भवन क्षेत्र में कल ढाई घंटे गुल रहेगी बिजली

नाहन : शहर के प्रताप भवन और आसपास के रिहायशी क्षेत्र में कल (सोमवार) विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल नाहन के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 250 kVA JBT वितरण ट्रांसफार्मर पर आवश्यक रखरखाव का कार्य किया जाना है, जिसके चलते सुरक्षा और बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली बंद रखी जाएगी।

SDO संतोष कुमार ने बताया कि यह मेंटेनेंस कार्य कल सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा। इस समयावधि के दौरान 250 kVA JBT DTR से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

SDO संतोष कुमार ने प्रताप भवन क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और अनुरोध किया है कि वे इस समयावधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य समय रहते निपटा लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि रखरखाव का काम निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाता है, तो बिजली आपूर्ति 12:30 बजे से पूर्व भी बहाल कर दी जाएगी।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।