पांवटा साहिब में नशे की बड़ी खेप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नाहन : उपमंडल पांवटा साहिब की स्पेशल डिटेक्शन सेल ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ा शिकंजा कसते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 20 जून 2025 की रात को यमुना घाट बैरियर के पास की गई चैकिंग के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद की हैं।

पुलिस ने आरोपी नरेंद्र कुमार पुत्र भीमा राम, निवासी गांव अंबोया, डा. राजपुर, तहसील पांवटा साहिब और गोविंद राम पुत्र रमेश चंद, निवासी गांव अंबोया, डाकघर राजपुर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर को गिरफ्तार किया है। इनकी तलाशी के दौरान पुलिस ने 2386 नशीले कैप्सूल और 596 नशीली गोलियां बरामद कीं।

पांवटा साहिब

इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उनकी हिरासत रिमांड की मांग करेगी। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है और इनके अन्य साथियों की तलाश भी जारी है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed