मंडी में 19 जुलाई को बिजली रहेगी बंद

मंडी : 19 जुलाई को 11 केवी पडडल एचटी लाइन की आवश्यक मरम्मत तथा पेड व झाडियों की कटिंग का कार्य किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए सहायक अभियंता उपमंडल नम्बर एक नरेश कुमार ने बताया कि मरम्मत के चलते 19 जुलाई को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक पडडल, बस स्टैंड, गुरूद्वारा, पुलिस लाइन, लोअर भ्यूली, कांगनी धार, संस्कृति सदन तथा साथ लगते क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने के कारण यह कार्य अगले दिन किया जायेगा। उन्होंने लोगों के सहयोग की अपील की है।

विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed