मंडी में ड्राइविंग टेस्ट 5 व 19 जून को

मंडी : वाहन पंजीयन व अनुज्ञापन अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी रूपिन्दर कौर ने बताया कि वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन (एसडीएम) कार्यालय सदर मंडी के अंतर्गत 5 व 19 जून को छोटा पड्डल मैदान में बैडमिटन कोर्ट के सामने की सड़क पर ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थी ड्राइविंग टेस्ट के लिए अपने फार्म फोटो सहित पूर्ण रूप से भरकर फाइल के साथ लाना सुनिश्चित बनाएं। बिना फोटो, बिना फाईल  तथा अधूरे फार्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि 05 जून को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट के लिए 01 जून, 2025 से जबकि 19 जून को होने वाले टेस्ट के लिए 12 जून को प्रातः 11.30 बजे से परिवहन डॉट जीओवी डॉट आईएन के माध्यम से स्लॉट बुक किए जा सकते हैं ।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed