विधानसभा उपाध्यक्ष 5 जून तक सिरमौर प्रवास पर

नाहन : हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 05 जून, 2025 तक जिला सिरमौर के प्रवास पर है। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष आज नेहर स्वार में स्थानीय लोगों से मिलेंगे। 03 व 04 जून को श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर लोगों से मिलेंगे तथा उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे।


उपाध्यक्ष 05 जून को प्रातः 11 बजे हरिपुरधार तथा दोपहर 1ः00 बजे गेहल में जन समस्याएं सुनेंगे।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed