नाहन : जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज स्काय मर्चेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा मार्केटींग मेनेजमैंट के लिए मार्केटींग ट्रेनी के 22 पदों को रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरा जाना है। इन पदों के लिए साक्षात्कार 17 सितंबर, 2026 को उप-रोजगार कार्यालय, सरांहा में प्रातः 10ः30 बजे से आयोजित किए जाएगें।
चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 13,800 से 18,500 रुपये प्रति माह तक का न्यूनतम वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से नि:शुल्क रहने की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यार्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं/गे्रजुएशन/आईटीआई रखी गई है। इच्छुक अभियार्थी निर्धारित तिथि में आवश्यक दस्तावेज जिसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थाई हिमाचली प्रमाणपत्र, आधारकार्ड तथा 2 पास पोर्ट साइज फोटो सहित उपरोक्त रोजगार कार्यालयों में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नं0 94636-34843 पर भी संपर्क कर सकते है। इंटरव्यू में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।