सिमरन ने बाल विज्ञान कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन किया

Photo of author

By संवाददाता

श्री रेणुका जी: 30वीं बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमटा में किया गया | प्रतोयोगिता में विभिन्न स्कूलों से आए छात्र छात्राओं ने भाग लिया | इस प्रतियोगिता में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ददाहू की छात्रा सिमरन ने जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य उषा रानी ने सिमरन को सम्मानित करते हुए ट्रॉफी भेंट की उन्होंने कहा कि यह स्कूल के लिए गौरव की बात है इस प्रतियोगिता में 37 स्कूलों के बच्चों को पछाड़कर प्रथम स्थान हासिल कर सिमरन ने स्कूल का नाम रोशन किया है। आगामी समय में नाहन में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।

error: Not Allowed