सिरमौर पुलिस को बड़ी कामयाबी, भगोड़ा आरोपी उत्तराखंड से गिरफ्तार

नाहन : सिरमौर पुलिस की पीओ सेल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वर्ष 2024 में अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए एक आरोपी को उत्तराखंड के विकास नगर से गिरफ्तार किया गया है।

इसकी पुष्टि करते हुए सिरमौर के एसपी एन.एस. नेगी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी अजय कुमार गांधी, पुत्र एस.के. गांधी, निवासी देहरादून, वर्ष 2013 में पांवटा साहिब में दर्ज एक मामले में वांछित था। अदालत ने दिसंबर 2024 में उसे भगोड़ा घोषित किया था।

एसपी ने बताया कि पीओ सेल की टीम—मुख्य आरक्षी नरदेव सिंह और आरक्षी इरफानने 5 मई 2025 को विकास नगर (उत्तराखंड) में विशेष कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। मुजरिम को अदालत में पेश किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed