सोलन :28 मई को इन क्षेत्रों में रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

Photo of author

By संवाददाता

सोलन: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मई को सोलन शहर के चंबाघाट चम्बाघाट क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत 11 केवी वाटर सप्लाई फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता आर. विदुर ने दी।

आर. विदुर ने कहा कि इसके दृष्टिगत 28 मई, 2021 को प्रातः 10:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक फोरेस्ट काॅलोनी, डीआईसी, चम्बाघाट चैक, बेर पानी, बेर गांव, एनआरसीएम, करोल विहार, आंजी, शमलेच, शराणु, कलोल, दामकड़ी, फशकना, जौणाजी, कोठों एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

error: Not Allowed