सोलन कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

Photo of author

By Hills Post

सोलन: अंतर्राष्ट्रीय नशा एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय सोलन में प्रहरी क्लब के सयुंक्त तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की एन.सी.सी. इकाई के कैडेट्स द्वारा एक सशक्त नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें नशे के दुष्परिणामों और इससे समाज पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।

अंतर्राष्ट्रीय नशा एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस

यह आयोजन समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ एक सशक्त संदेश देने के उद्देश्य से किया गया। नाटक ने यह दर्शाया कि नशा न केवल व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक सेहत को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार और समाज को भी गहरे स्तर पर प्रभावित करता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठतम प्राध्यापिका डॉ. ऋतु सोनी, प्रहरी क्लब के संयोजक डॉ. संदीप शर्मा, डॉ. सतीश ठाकुर, डॉ. हीरा छेत्री तथा एन.सी.सी. की ए.एन.ओ. प्रोफेसर कात्यायनी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की और इस सामाजिक पहल की प्रशंसा की। दर्शकों ने कैडेट्स की प्रस्तुति को खूब सराहा और आयोजन को प्रेरणादायक बताया।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी महाविद्यालय सोलन इस शैक्षणिक सत्र में पूरे वर्षभर ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, ताकि समाज में नशा विरोधी सोच को प्रोत्साहित किया जा सके और अधिक से अधिक युवाओं को इस दिशा में जोड़ा जा सके।

यह आयोजन न केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम था, बल्कि एक गहरी सामाजिक चेतना का प्रतीक भी बना, जिसने सभी उपस्थित लोगों को आत्मचिंतन और सामाजिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।

error: Not Allowed