हरिपुरधार कॉलेज ने B.A. प्रथम वर्ष प्रवेश की मेरिट सूची जारी की

नाहन: जिला सिरमौर के राजकीय महाविद्यालय हरिपुरधार ने बी.ए. प्रथम वर्ष सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी मेरिट सूची ऑनलाइन कॉलेज की वेबसाईट https://gcharipurdhar.highalteducation.in/Merit/index पर देख सकते हैं।

हरिपुरधार कॉलेज

इसके अतितिक्त यह सूची कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर भी लगाई गई है। कॉलेज ने पहली मेरिट सूची आज ही निकाली है। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि जिन छात्रों का नाम इस सूची में है, वे 21 जून से 23 जून 2025 के बीच कॉलेज में अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। यदि सीटें रिक्त रहती हैं, तो दूसरी मेरिट सूची 24 जून 2025 को दोपहर 3 बजे तक जारी की जाएगी।

इसके अंतर्गत चयनित अभ्यर्थी 25 जून से 27 जून तक फीस जमा कर सकते हैं। प्रवेश से संबंधित किसी भी जानकारी या समस्या के लिए विद्यार्थी महाविद्यालय के प्रवेश कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि सभी विद्यार्थियों समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed