HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 18
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»राष्ट्रीय»आरक्षण की मांग पर बैटन क्वींस का विरोध गलत:चौटाला
    राष्ट्रीय

    आरक्षण की मांग पर बैटन क्वींस का विरोध गलत:चौटाला

    रविंद्र सिंहBy रविंद्र सिंहSeptember 25, 20103 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सिरसा:  इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा है कि देश का सम्मान सर्वप्रिय है। कॉमनवेल्थ गेम देश के सम्मान के साथ जुड़े हैं इसलिए जाट आरक्षण की मांग कर रहे लोगों को कॉमनवेल्थ गेम के रास्ते में रुकावट पैदा नहीं करनी चाहिए।वे आज यहां वरिष्ठ इनेलो नेता मोहनलाल जुनेजा के निवास पर पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उनके साथ इनेलो जिला प्रधान निशान सिंह, जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन डा. सीताराम, रतिया विधायक ज्ञानचंद ओड, पूर्व विधायक रणसिंह बैनीवाल, स्वतंत्र चौधरी, रमेश सिंगला, जगदीश झाझड़ा, राकेश सिहाग, प्रमोद बजाज, गुलशन जुनेजा, सरोज सांगा सहित कई इनेलो नेता मौजूद थे। चौटाला ने कहा कि कॉमनवेल्थ खेलों को लेकर पहले ही उहापोह का माहौल है। खेलों पर अनिश्चिंतता के बादल मंडरा रहे हैं।

    जाट आरक्षण की मांग कर रहे लोग बिना वजह इस पचड़े में पड़ रहे हैं। जाटों को आरक्षण के मसले पर इनेलो की नीति स्पष्ट करते हुए चौटाला ने कहा कि हम आर्थिक आधार पर आरक्षण के पक्षधर हैं। जो भी लोग देश में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं चाहे वे किसी भी जाति के हों, उन्हें आरक्षण मिलना चाहिए। चौटाला ने बताया कि आजादी के बाद देश के निर्धन दलित तबके के उत्थान के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उन्हें दस वर्ष के लिए आरक्षण प्रदान किया था लेकिन बाद में कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण यह स्वरुप बदल गया। उन्होंने बताया कि किसी भी विकसित देश अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी, कनाडा में लोग आरक्षण की मांग नहीं करते। वहां लोगों के सामने रोजगार के अपार अवसर है। हमारे देश के पास रोजगार के अवसर नहीं हैं। केंद्र में सत्तारुढ सरकारों को रोजगार के अवसर पैदा करने चाहिए, उसके बाद आरक्षण की जरुरत तक नहीं रहेगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए चौटाला ने कहा कि कांग्रेस ने पूरे देश का वातावरण प्रदूषित कर रखा है। एक ओर तो सोनिया गांधी किसानों की उपजाऊ भूमि के अधिग्रहण न होने की बात कहती है, दूसरी ओर हरियाणा सरकार ने सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वढेरा की कम्पनी को करनाल-सोनीपत के पास सैकड़ों एकड़ जमीन औने-पौने दामों पर दे दी है।

    मैयड़ में पुलिस फायरिंग में मारे गए युवक की घटना के संदर्भ में उन्होंने कहा कि मैयड़ में हुई घटना के लिए हिसार के उपायुक्त जिम्मेवार है। उपायुक्त ने पहले आकर लोगों को उकसा दिया, उसके बाद एसपी ने आकर अपने हाथ से युवक को गोली मार दी। उन्होंने कहा कि एसपी के विरुद्ध 302 का केस दर्ज होना इस बात का प्रमाण है कि सरकार खुद स्वीकार करती है कि एसपी ने हत्या की है। चौटाला ने कहा कि मैयड़ में ऐसी कोई परिस्थितियां नहीं थी कि निहत्थे लोगों पर गोली चलाई जाए। मैयड़ की घटना के लिए इनेलो को जिम्मेवार ठहराने की बात पर चौटाला ने कहा कि यह सब कांग्रेस का षड्यंत्र हैं। जाट आरक्षण समिति का प्रधान यशपाल मलिक कांग्रेस का पिठ्ठू है, पूरे प्रदेश की जनता ने मैयड़ की घटना के बाद चैनलों पर उसे कांग्रेस के पक्ष में बयान देते सुना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के लिए किसी भी व्यक्ति की कीमत 10-20 लाख रुपए ही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    रविंद्र सिंह

    Related Posts

    प्रधानमंत्री ने कान फिल्म महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी

    May 17, 2022

    भारत सरकार ने गेहूं के निर्यात को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया

    May 14, 2022

    जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से भेंट की

    May 11, 2022

    प्रधानमंत्री ने गुजरात के बनास डेयरी संकुल में कई परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की

    April 19, 2022

    गुजरात के मोरबी में हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

    April 16, 2022

    भारत सरकार असंगठित कामगारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: मोदी

    April 16, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    हिमाचल

    सिरमौर: माजरा में हुई घटना पर मुख्यमंत्री ने सख़्त कार्रवाई के आदेश दिए

    By संवाददाताMay 18, 2022

    शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला सिरमौर के माजरा में बीती रात हुई घटना की…

    नाहन आई.टी.आई. में कैम्पस इंटरव्यू, 220 को मिलेगा रोजगार

    May 18, 2022

    ऊना में आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे

    May 18, 2022

    मंडी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत 4,64,828 लाभार्थियों का चयन

    May 18, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    सिरमौर: माजरा में हुई घटना पर मुख्यमंत्री ने सख़्त कार्रवाई के आदेश दिए

    May 18, 2022

    नाहन आई.टी.आई. में कैम्पस इंटरव्यू, 220 को मिलेगा रोजगार

    May 18, 2022

    हिमाचल की रेशम की जरूरत को पूरा करेगा थुनाग रेशम बीज उत्पादन केन्द्रः जय राम ठाकुर

    May 18, 2022

    ऊना में आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे

    May 18, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.