ददाहू में विशाल भंडारे का आयोजन

Photo of author

By संवाददाता

ददाहू: महाशिवरात्रि के बाद आज दूसरे दिन भी शिव मंदिर कमेटी ददाहू द्वारा शिव मंदिर परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया | आज प्रातः मंदिर परिसर में सबसे पहले हवन का आयोजन किया गया तथा पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भंडारा शुरू किया गया।

भंडारे में आसपास से आए हजारों भक्तों प्रसाद ग्रहण लिया | भोले बाबा की कृपा से ददाहू मंदिर कमेटी पिछले अनेक वर्षों से निरंतर मंदिर में भंडारे का आयोजन कराती ही रहती है। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया |

error: Not Allowed