नाहन: जिला मुख्यालय नाहन के विक्रम कैसल और आसपास के क्षेत्रों में कल (8 अक्टूबर) लोगों को बिजली की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड नाहन उप-मंडल के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आवश्यक रखरखाव और ट्रांसफॉर्मर व केबल बदलने के कार्य के चलते कल बिजली आपूर्ति बाधित रखी जाएगी।
एसडीओ संतोष कुमार के अनुसार, विक्रम कैसल स्थित ट्रांसफॉर्मर को बदला जाएगा। इसके साथ ही GO (गैंग ऑपरेटेड स्विच), DO (ड्रॉपआउट फ्यूज), LTDB (लो टेंशन डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स) और इनकमिंग-आउटगोइंग केबल बदलने का काम भी किया जाएगा। इस कार्य के कारण विक्रम कैसल और लाडली क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति आंशिक (Partly) रूप से बाधित रहेगी।

विद्युत बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह शट-डाउन मौसम के मिजाज पर निर्भर करेगा। यदि मौसम खराब होता है या बारिश होती है, तो कार्य टाल दिया जाएगा। बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपने बिजली से जुड़े जरूरी काम निपटा लें और सहयोग बनाए रखें।