शिलाई में पिकअप से चिट्टा बरामद, भंगाटा व ग्वाली के दो युवा नामजद

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना शिलाई की टीम को गश्त के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी से 2 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम बीते कल जब क्षेत्र में गश्त पर तैनात थी। इस दौरान अस्पताल बाईपास रोड के समीप पुलिस ने संदेह के आधार पर एक पिकअप गाड़ी (नंबर HP85-2753) को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 2 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत नशीले पदार्थ को अपने कब्जे में ले लिया।

मामले में नामजद व्यक्तियों की पहचान पिकअप चालक अमन निवासी गांव भंगाटा (डाकघर ग्वाली, तहसील शिलाई) तथा विपिन निवासी गांव व डाकघर ग्वाली (तहसील शिलाई, जिला सिरमौर) के रूप में हुई है।

SP सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना शिलाई में दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी अन्वेषण जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह नशीला पदार्थ कहाँ से लाया गया था।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।