सोलन नगर निगम में भाजपा की सुषमा बनीं मेयर, निर्दलीय गौरव राजपूत डिप्टी मेयर चुने गए

Photo of author

By Hills Post

सोलन: भाजपा की सुषमा को सोलन नगर निगम का नया मेयर चुना गया है, जबकि निर्दलीय पार्षद गौरव राजपूत डिप्टी मेयर पद पर विजयी रहे हैं।

दोनों ही प्रत्याशियों को 11-11 मत प्राप्त हुए। बहुमत का आंकड़ा पार करते ही परिणाम घोषित कर दिए गए, जिसके बाद से ही सोलन में भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है। नतीजों का एलान होते ही मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी बने।

जीत के बाद शहर में निकली भव्य विजय रैली

नगर निगम सोलन पर भाजपा का परचम लहराने के बाद सोलन शहर में एक विशाल और भव्य विजय रैली निकाली गई। इस रैली की अगुवाई खुद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। विजय रैली नगर निगम कार्यालय से शुरू होकर राजगढ़ रोड होते हुए भाजपा के मुख्य जिला कार्यालय तक पहुंची।

इस विजय जुलूस में स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ-साथ विशेष रूप से विधायक बलबीर वर्मा, नवनिर्वाचित मेयर सुषमा, डिप्टी मेयर गौरव राजपूत, नगर निगम के सभी नवनिर्वाचित पार्षद तथा सैकड़ों की संख्या में उत्साही भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पूरी रैली के दौरान जमकर नारेबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।