पांवटा साहिब: तपन इंडस्ट्रीज में भरे जाएंगे 13 पद; 12वीं, ITI और स्नातकों के लिए सुनहरा मौका

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मेसर्ज तपन  इडस्ट्रीज नीयर बाता पुल पांवटा साहिब में विभिन्न श्रेणियों के 13 पदों को भरने के लिए  उप-रोजगार कार्यालय पांवटा साहिबं में 25 अगस्त, 2026 को कैम्पस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षिणक योग्यता 12वीं, आईटीआई/स्नातक तथा आयु 18 से 45 वर्ष रखी गई है। इच्छुक अभयर्थी अपने साथ अपनी शैक्षणिक तथा योग्यता संबंधी सभी दस्तावेज स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र रिज्यूम, आधारकार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो सहित अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र लेकर 25 अगस्त, 2026 को प्रातः 10ः30 बजे कैम्पस इंटरव्यू में भाग ले सकते है।

अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नं0 98169-00972 पर भी संपर्क कर सकते है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।