नाहन में आशा वर्कर घर-घर जा कर बना रही आभा कार्ड

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन: आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा कार्ड बनाने के लिए आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर कार्ड बनाने का काम करा रही है | स्वास्थ्य विभाग व्यापक स्तर पर आभा कार्ड बनाने का कार्य कर रहा है। आसानी के लिए मोबाइल पर ही आभा कार्ड बनाने के लिए आशा वर्कर के माध्यम से आभा कार्ड वेबसाइट लिंक को लोगों के साथ साझा किया जा रहा है। इसके अलावा आशा वर्कर लोगों के घर-घर जाकर लोगों के आभा कार्ड बना रहीं है ताकि अधिक से अधिक लोग आभा कार्ड की सुविधा से जुड़ सकें। नाहन के हर दुकानदार की दुकानो पर जाकर मीना शर्मा आभा कार्ड बना रही हैं

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में लांच किए गए आभा कार्ड में हरेक व्यक्ति का अपना स्वास्थ्य खाता तैयार होगा। इसमें व्यक्ति के स्वास्थ्य का सारा रिकाॅर्ड उपलब्ध रहेगा। भविष्य में इस आभा आईडी से देश के सभी अस्पतालों के तहत मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़ा जा रहा है। आभा आईडी के जरिये अस्पताल में पर्ची बनाना, लैब की रिपोर्ट और स्वास्थ्य संबंधी सभी जानकारियां सब कुछ उपलब्ध होंगे। लेकिन मोबाइल से आधार के साथ लिंक नही होने के कारण इस कार्य में बाधा भी आ रही है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed