HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    बुधवार, जून 7
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»धार्मिक»मंडी: सात दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव संपन्न
    धार्मिक

    मंडी: सात दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव संपन्न

    संवाददाताBy संवाददातामार्च 8, 20223 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मंडी: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज मण्डी में आयोजित सात दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के समापन समारोह के अवसर पर कहा कि हिमाचल प्रदेश के मेले एवं त्यौहार अपने में अनूठे होेते हैं और यह राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं।

    राज्यपाल ने कहा कि इस महोत्सव की बहुमूल्य परम्पराओं को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित रखा जाना चाहिए, क्योंकि यह एक राज्य एवं राष्ट्र के रूप में हमारी पहचान की पुष्टि करती हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष भर उत्सव एवं त्यौहार पूरे उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। यह उत्सव हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं और इन आयोजनों से हमारे मन में कभी भी नकारात्मकता का प्रवेश नहीं हो पाता। साथ ही हमारा उत्साह भी कभी क्षीण नहीं होता। उन्होंने कहा कि यहां के ऊंचे पर्वतों की भांति प्रदेश के लोगों का हृदय भी विशाल है और हिमाचल अपने स्नेहपूर्ण आतिथ्य-सत्कार के लिए जाना जाता है। यहां के लोगों की देवी-देवताओं में अटूट आस्था के कारण ही इस देवभूमि की महता और भी बढ़ जाती है।

    राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि संस्कृति और इसकी विरासत हमारी राष्ट्रीय पहचान को परिभाषित करने के साथ ही हमारे मूल्यों, आस्था और आकांक्षाओं को प्रर्दशित एवं आकार भी प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि मेले और त्यौहार लोगों में नव उर्जा का संचार करते हैं और हमें इनमें सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।
    इससे पूर्व, राज्यपाल ने राजदेव माधोराय के मन्दिर में पूजा-अर्चना की और इस अवसर पर आयोजित जलेब में शामिल हुए। उन्होंने सामूहिक भोज में भी भाग लिया। अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने राज्यपाल का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पहली बार मेले में सात सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की गई हैं और मेले में 200 पंजीकृत देवता शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि बजंतरियों के अनुदान एवं उनके राशन अनुदान तथा नजराना राशि में इस वर्ष आशातीत बढ़ोतरी की गई है। इसके अतिरिक्त खेल प्रतियोगिताओं की पुरस्कार राशि भी बढ़ाई गई है।

    इस अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। मंडी नगर निगम की महापौर दीपाली जस्वाल, उप-महापौर वीरेंद्र भट्ट, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य वरिष्ठजन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
    गत सायं राज्यपाल ने अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनन्द लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से सक्षम बच्चों की प्रस्तुति डांस ऑन व्हील से अत्यन्त प्रभावित हुए। इस अवसर पर उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने राज्यपाल को सम्मानित किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    जलवायु परिवर्तन मानव जीवन के लिए खतरा

    जून 6, 2023

    मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए

    जून 5, 2023

    राज्य स्तरीय शूलिनी मेला के लिए 10 जून तक करें आवेदन

    जून 5, 2023

    जौणाजी स्कूल में ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

    जून 5, 2023

    अन्हेच स्कूल ने मनाया पर्यावरण दिवस

    जून 5, 2023

    जगजीत नगर स्कूल के बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    जून 5, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    जलवायु परिवर्तन मानव जीवन के लिए खतरा

    जून 6, 2023

    मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए

    जून 5, 2023

    राज्य स्तरीय शूलिनी मेला के लिए 10 जून तक करें आवेदन

    जून 5, 2023

    जौणाजी स्कूल में ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

    जून 5, 2023

    अन्हेच स्कूल ने मनाया पर्यावरण दिवस

    जून 5, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.