शिमला यूनिवर्सिटी (APG) में पहले चरण की काउंसलिंग में 500 से अधिक दाखिले

Photo of author

By Hills Post

शिमला: विद्यार्थियों को उनके अपने शहर में ही उच्च शिक्षा और करियर के बेहतरीन अवसरों से जोड़ने के लिए शिमला विश्वविद्यालय (APG) द्वारा शुरू किया गया एडमिशन कैरावान 2026 अभियान और प्रवेश प्रक्रिया बड़ी सफलता मिल रही है। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश अभियान में एक बहुत ही महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 4 और 5 जुलाई 2026 को आयोजित की गई प्रथम चरण की काउंसलिंग के दौरान ही 500 से अधिक छात्रों के दाखिले सुनिश्चित कर लिए हैं। प्रवेश के इन शुरुआती आंकड़ों और छात्रों व अभिभावकों की ओर से मिले इस शानदार प्रतिसाद ने यूनिवर्सिटी की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उद्योगोन्मुखी पाठ्यक्रमों और करियर-केंद्रित शिक्षण प्रणाली पर जनता के बढ़ते विश्वास को पूरी तरह साबित किया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार छात्रों की रोजगार क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से संस्थान इस बार 100% प्लेसमेंट एश्योरेंस पहल के साथ आगे बढ़ रहा है। यहाँ कौशल-आधारित एवं कॉर्पोरेट जगत की आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। प्रवेश निदेशक उषा चौहान ने इस बड़ी सफलता पर विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि पहले चरण की काउंसलिंग में न केवल हिमाचल प्रदेश, बल्कि देश के विभिन्न अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में मेधावी छात्रों ने भाग लिया है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर व्यावहारिक प्रशिक्षण, अनिवार्य इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट्स और औद्योगिक भ्रमण के माध्यम से छात्रों को कक्षा से परे सीखने का बेहतरीन अनुभव देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इसी कड़ी में सीटीपीएल के सहायक निदेशक गुरकिरपाल सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन, आधुनिक हाई-टेक प्रयोगशालाओं, स्मार्ट क्लासरूम और अत्याधुनिक अधोसंरचना के माध्यम से उच्च शिक्षा का एक उत्कृष्ट और वैश्विक माहौल प्रदान करता है। उन्होंने रेखांकित किया कि यूनिवर्सिटी के मजबूत औद्योगिक सहयोग विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव और पेशेवर कौशल विकास देकर एक सफल करियर के लिए तैयार करते हैं।

दूरदराज़ के क्षेत्रों तक शिक्षा पहुंचाने के लिए शुरू किए गए एडमिशन कैरावान 2026 के तहत विश्वविद्यालय की टीम प्रदेश के विभिन्न जिलों में खुद पहुँच रही है। 4 जुलाई को किन्नौर से शुरू हुए इस विशेष अभियान के बाद अब 6 जुलाई को रामपुर, 8 जुलाई को बिलासपुर तथा 10 जुलाई को हमीरपुर में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया जाएगा। हर आयोजन स्थल पर छात्रों को ऑन-द-स्पॉट एडमिशन गाइडेंस पाने और योग्य विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति का लाभ उठाने का मौका मिलेगा। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया अभी सुचारू रूप से जारी है और इच्छुक छात्र हेल्पलाइन नंबर 8035018491 पर संपर्क कर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।