सिरमौर: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

नाहन : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र से एक बड़ी और संवेदनशील ख़बर सामने आयी है। माजरा क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को भगवानपुर का एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। परिजनों की शिकायत पर माजरा पुलिस ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को रिकवर कर लिया है और आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके तुरंत बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत पीड़िता को अदालत में पेश किया गया, पुलिस ने शुरुआती शिकायत और तथ्यों के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ BNS की धारा 137 के तहत नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया है।

इस पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी देते हुए सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने “Hills Post Media” से पुष्टि की है। एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि वर्तमान में पुलिस रिकॉर्ड में अभी गुमशुदगी का मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष हुए पीड़िता के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जो भी अन्य कानूनी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार केस में आगामी कड़ी धाराएं जोड़ी जाएंगी। माजरा पुलिस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर बेहद बारीकी से तफ्तीश कर रही है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।