नाहन : जिला सिरमौर में सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग की जिला स्तरीय बास्केटबॉल टीम के चयन के लिए 1 नवंबर 2026 को ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। ये ट्रायल रविवार को प्रातः 11 बजे नाहन स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के बास्केटबॉल कोर्ट में होंगे।
ट्रायल में सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। चयन प्रक्रिया के आधार पर टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

इस दौरान जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार, चयन समिति के अध्यक्ष कंवर अभय सिंह, कनविना गुरनाम सिंह सहित चयन समिति के सदस्य इकबाल कौर, सचिन, दिग्विजय, रोहित सैनी, संजीव शर्मा एवं संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
सिरमौर जिला बास्केटबॉल संघ के महासचिव राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 47वीं सीनियर स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 नवंबर 2026 तक कुल्लू में किया जाएगा। जिला स्तरीय ट्रायल के माध्यम से चयनित महिला एवं पुरुष खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में सिरमौर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने जिले के इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि और समय पर नाहन पहुंचकर ट्रायल में भाग लेने का आह्वान किया।