हिमाचल में गर्मी से बुरा हाल, बदल गया स्कूलों का समय

शिमला : हिमाचल प्रदेश में हीट वेव का प्रकोप जारी है। प्रशासन ने भीषण गर्मी को देखते हुए स्‍कूलों की टाइमिंग बदली है। राज्य के कई मैदानी जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। हिमाचल के ग्रीष्मकालीन सरकारी स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव किया गया है।अब ये स्कूल सुबह 7: 30 बजे खुलेंगे और दोपहर 1 बजे छुट्टी कर दी जाएगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए है।

निदेशक उच्च शिक्षा डॉक्टर अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से आज आदेश जारी करते हुए ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और कांगड़ा सहित सोलन के बद्दी और सिरमौर जिला के नाहन व पांवटा साहिब में कड़ी गर्मी के कारण, नई समयारिणी सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक रहेगी। आदेश में साथ -साथ यह भी कहा गया है कि स्कूल टाइमिंग में स्कूलों में दो ड्रिंकिंग ब्रेक होंगे। जिलों के शिक्षा उप निदेशकों को ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने होंगे।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed