Demo

16 साल की काम्या ने फतह किया एवरेस्ट, पिता संग रचा इतिहास

जमशेदपुर : टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की 16 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन ने एवरेस्ट फतह करके एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया वह झारखंड की रहने है। काम्या ने सोमवार यानी 20 मई को दोपहर 12:35 बजे एवरेस्ट की चोटी पर भारतीय तिरंगा लहरा कर देश का नाम रोशन किया। इसके बाद उन्होंने टाटा स्टील का भी झंडा फहराया। इस अभियान में काम्या के पिता एस कार्तिकेयन भी शामिल थे।

बेटी ने पिता को पीछे छोड़ते हुए एवरेस्ट के शिखर पर पहले कदम रखा जबकि एस कार्तिकेयन दोपहर 2:15 बजे एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचे दोनों ने 6 अप्रैल को काठमांडू से अपने एवरेस्ट अभियान की शुरुआत की थी ।

Kamya conquered Everest

काम्या अब तक अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5,895 मीटर), यूरोप के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एल्ब्रस (5,642 मीटर), ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट कोसियुस्को (2,228 मीटर) समेत पांच चोटियों पर विजय प्राप्त कर चुकी हैं।

2017 में वह एवरेस्ट बेस कैंप तक ट्रेक करने वाली दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की लड़की बन गई थीं। यही नहीं, वह 20 हजार फीट ऊंची माउंट स्टोक पर सफलता हासिल करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला भी बनीं।