नाहन : माउंटेन मार्शल आर्ट्स डोजो ने आज वर्ल्ड शोतोकान कराटे फेडरेशन (WSKF) के तत्वावधान में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा में डोजो के बैच-1 के चयनित 7 खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, उत्कृष्ट अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
परीक्षण प्रक्रिया के दौरान 5 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट उत्तीर्ण किया और अगली बेल्ट हासिल की। सफल खिलाड़ियों में दिव्यांश शर्मा को 4th क्यू (पर्पल बेल्ट), मान्या और अद्वित ठाकुर को 7th क्यू (ऑरेंज बेल्ट) तथा मिरांश यादव और वैभव शर्मा को 8th क्यू (येलो बेल्ट) प्रदान की गई।

परीक्षा का मूल्यांकन उत्तर भारत के मुख्य प्रशिक्षक शिहान इकबाल मलिक द्वारा किया गया। इस अवसर पर माउंटेन मार्शल आर्ट्स डोजो नाहन एवं जिला सिरमौर के मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई प्रवीण कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिहान इकबाल मलिक ने सफल खिलाड़ियों को बेल्ट एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी नियमित अभ्यास और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।